{"_id":"222b3aa219207041f9bf08bc2b032cdc","slug":"nainital-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से नैनीताल रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से नैनीताल रोड जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 25 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से नैनीताल और भीमताल रोड पर रविवार को घंटों जाम लग गया। पुलिस को जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि रोड पर मरम्मत कार्य होने से भी जाम बढ़ा है।
विज्ञापन
गर्मी के चलते नैनीताल, भीमताल जाने वाले पर्यटकों की संख्या के साथ ही गाड़ियों का आवागमन काफी बढ़ गया है। इधर, रोड जर्जर होने के कारण लोक निर्माण उसकी मरम्मत कर रहा है। रविवार दोपहर यह रोड पूरी तरह जाम हो गई। इस पर काठगोदाम थाने के उपनिरीक्षक शांति कुमार गंगवार के नेतृत्व में रोड पर फोर्स लगाई गई।
विज्ञापन
रोड पर वन-वे लागू किया गया, जिससे भीमताल मार्ग पर भी जाम लग गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया।