फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Road Accident: Lawyer dies in road accident in nainital

Nainital Road Accident: पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, वकील की मौत; नैनीताल से लौट रहे थे

Sat, 01 Feb 2025 10:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Feb 2025 10:20 AM IST
सार

नैनीताल से मुकदमे की पैरवी कर राजस्थान लौटते अधिवक्ता जयंत (43) की कार रामपुर रोड पर पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। चोट लगने की वजह से अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Nainital Road Accident: Lawyer dies in road accident in nainital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नैनीताल से मुकदमे की पैरवी कर राजस्थान लौटते अधिवक्ता जयंत (43) की कार रामपुर रोड पर पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। चोट लगने की वजह से अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात साढ़े बारह बजे हुई।

विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर जनपद के कोटा थाना क्षेत्र के गंगा सागर मार्ग निवासी जयंत किसी मुकदमे के सिलसिले में नैनीताल हाईकोर्ट आए थे। अपना काम निपटाकर वह बृहस्पतिवार देर शाम नैनीताल से चले। रामपुर रोड स्थित बैल बाबा स्थान के पास पहुंचे तो हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके वाहन के सामने कोई छुट्टा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में जयंत की मौत की जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंची।

विज्ञापन


परिवार के लोग शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव लेकर घर चले गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed