फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital remained in the grip of communal tension for 18 hours

Nainital News: 18 घंटे सांप्रदायिक तनाव की गिरफ्त में रहा नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Nainital remained in the grip of communal tension for 18 hours
नैनीताल घटना के खिलाफ मल्लीताल में जुलूस निकालते कई संगठनों के सदस्य संवाद
नैनीताल। शांत वादियों वाला शहर करीब 18 घंटे सांप्रदायिक तनाव की गिरफ्त में रहा। बुधवार रात साढ़े आठ बजे सड़कों पर उतरे लोग रात होने पर कुछ घंटों के लिए जरूर अपने घरों पर लौट गए, मगर उनके अंदर पनपा आक्रोश सुबह होते ही फिर दिखने लगा। भाजपा कार्यकर्ता, हिंदूवादी संगठनों, व्यापार मंडल और अधिवक्ता सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर तक शहर में धरना-प्रदर्शन और जुलूस का दौर चलता रहा। जुलूस में शामिल लोग आरोपी को फांसी की सजा दिलाने और उसके घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। आरोपी उस्मान के जेल जाने और प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दोपहर ढाई बजे शांति हुई।
विज्ञापन


शहर के रुकुट कंपाउंड में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म की वारदात बुधवार शाम 7:30 बजे सामने आने के बाद सांप्रदायिक तनाव की शुरुआत हुई। बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के बुजुर्ग और दूसरे समुदाय के होने के कारण लोगों में ज्यादा गुस्सा पनपा। मल्लीताल कोतवाली में हिंदूवादी संगठन, भाजपा कार्यकर्ता और शहर के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। रात 8:30 बजे कोतवाली के पास गाड़ी पड़ाव मार्केट में उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और दूसरे समुदाय के दुकानदारों को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10:30 बजे शहर में जुलूस निकालकर दुकानों में दोबारा तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। इस बीच नाराज भीड़ कोतवाली के सामने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करती रही। आरोपी को कोतवाली से बाहर निकालने के लिए उग्र भीड़ मांग करती रही। इस कारण कई बार पुलिस से आरोपियों की धक्कामुक्की भी हुई।
इस बीच धार्मिक स्थल के सामने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और ईंट पत्थर भी चले। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस की सख्ती के कारण रात 12:30 बजे के बाद भीड़ कम होने लगी और लोग घरों की लौटने लगे। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

बृहस्पतिवार सुबह फिर फूटा गुस्सा
दुष्कर्म की घटना को लेकर बृहस्पतिवार सुबह हिंदूवादी संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल और अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर दिया और सदस्य सुबह नौ बजे से धरने पर बैठ गए। विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग की। इसके अलावा आरोपी को फांसी देने की मांग की गई। मांगों का ज्ञापन विभिन्न संगठनों ने कमिश्नर दीपक रावत को दिया।


कोतवाली के सामने कई बार पुलिस से नोकझोंक
कोतवाली के सामने बृहस्पतिवार को कई बार प्रदर्शन करने वाले लोगों की कई बार नोकझोंक हुई। एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ प्रमोद साह प्रदर्शन करने वालों को समझाते रहे।


संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दी कार्रवाई की जानकारी
संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दोपहर में भीड़ में शामिल लोगों को पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की निगरानी में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रशासन हरसंभव मदद कर रहा है। साथ ही बताया कि आरोपी उस्मान को जेल भेज दिया गया है। यह जानने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और दोपहर ढाई बजे लोग अपने घरों की ओर लौट गए।

नैनीताल घटना के खिलाफ मल्लीताल में जुलूस निकालते कई संगठनों के सदस्य संवाद

नैनीताल घटना के खिलाफ मल्लीताल में जुलूस निकालते कई संगठनों के सदस्य संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed