{"_id":"11feac1ffeb7f85ff53cadd4d21c69be","slug":"nainital-referendum-on-climate-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में जलवायु परिवर्तन पर रायशुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में जलवायु परिवर्तन पर रायशुमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन विषयक कार्यशाला में वक्ताओं ने धरती के बढ़ते तापमान और समय पर बरसात न होने पर चिंता जताई। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर पालिका और एशियन सिटीज क्लाइमेट चेंज रिसीलाइंस नेटवर्क (एसर्न) की ओर से बोट हाउस क्लब सभागार में कार्यशाला हुई।
संस्था के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर राहुल और केशव झा ने जलवायु परिवर्तन के कारण सरोवरनगरी में होने वाले परिवर्तनों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया।
विज्ञापन
कहा कि इन प्रभावों को रोकने के लिए सालिड वेस्ट, वाटर सप्लाई, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत है।
कार्यशाला में पर्यावरणविद् प्रो. अजय रावत, नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएन पाठक, सभासद जेके शर्मा, ईशा साह, भूपाल सिंह कार्की, भारती साह, रेनू आर्या, एसके पांडे, एके गर्ग, नीतू बोहरा, सपना बिष्ट, आरआर आर्या, सुमित कुमार, संतोष गिरी, वन दरोगा हीरा सिंह शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
