{"_id":"61008c807cc80766846d2f69","slug":"nainital-news-three-more-giant-asteroids-will-pass-by-earth-no-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी हलचल : धरती के पास से गुजरेंगे तीन और विशाल क्षुद्रग्रह, कोई खतरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी हलचल : धरती के पास से गुजरेंगे तीन और विशाल क्षुद्रग्रह, कोई खतरा नहीं
Wed, 28 Jul 2021 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
गिरीश रंजन तिवारी, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, नैनीताल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Jul 2021 04:15 AM IST
सार
- एक कुतुबमीनार तो दूसरा इसके दोगुने आकार का
- सभी क्षुद्रग्रह पृथ्वी से सुरक्षित दूरी से ही गुजरेंगे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 जुलाई को कुतुबमीनार से तीन गुना बड़े आकार के क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड ) ‘2008 जीओ 20’ के पृथ्वी से सुरक्षित दूरी से गुजर जाने पर वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली ही थी कि पता चला कि एक हफ्ते के भीतर एक-दो नहीं बल्कि पांच क्षुद्रग्रह बेहद तेज गति से पृथ्वी की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें से दो तो 26 और 27 जुलाई को पृथ्वी के पास से गुजर चुके हैं जबकि तीन और विशाल क्षुद्रग्रह धरती की ओर आ रहे हैं जो 31 जुलाई और तीन अगस्त को पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। इनमें से एक कुतुबमीनार के बराबर तो दूसरा कुतुबमीनार से दोगुने आकार का है। ये सभी क्षुद्रग्रह पृथ्वी से सुरक्षित दूरी से ही गुजरेंगे और इनसे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
इस सप्ताह 26 जुलाई को कुतुबमीनार से थोड़ा ही छोटा 170 फुट आकार का ‘2021 ओएफ’ क्षुद्रग्रह 31,700 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पृथ्वी से 44 लाख किमी की दूरी से गुजरा। 27 जुलाई को ‘2020 बीडब्लू 12’ नाम का 67 फीट आकार का क्षुद्रग्रह भी पृथ्वी से लगभग 60 लाख किमी की दूरी से गुजरा।
विज्ञापन
इस सप्ताह अब जो तीन और क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर आ रहे हैं उनमें से सबसे बड़ा कुतुबमीनार से दोगुने आकर का ‘2019 वाईएम 6’ क्षुद्रग्रह 31 जुलाई को पृथ्वी से 68 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा। तीन अगस्त को एकसाथ दो क्षुद्रग्रह पृथ्वी के निकट से गुजरेंगे। इनमें 92 फीट का ’2020 पीएन1’ पृथ्वी से लगभग 37 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा।
इसी रोज कुतुबमीनार के ही आकार का एक और क्षुद्रग्रह ‘2021एनएल 4’ भी पृथ्वी से लगभग 49 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान एरीज के वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे के अनुसार पृथ्वी से 75 लाख किमी तक की दूरी से गुजरने वाला और आमतौर पर 150 मीटर आकार से बड़ा कोई भी एस्टोरॉयड या कोमेट संभावित खतरनाक की श्रेणी में रखा जाता है और इसकी खास निगरानी की जाती है।