{"_id":"66b20e415119ba4c3b0be841","slug":"nainital-news-boy-died-due-to-snakebite-while-going-to-his-native-village-in-ramnagar-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर से पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर से पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Tue, 06 Aug 2024 05:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:28 PM IST
सार
सोते हुए युवक को सांप ने काट लिया। परिजन युवक को तुरंत चिकित्सालय ले गए, जहां उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक को सांप ने काटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर से पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम टेड़ा निवासी राहुल रावत (22 साल) पुत्र हिम्मत सिंह रावत अपने पैतृक गांव सल्ट के देवायल गया था। सोमवार की देर रात सोते हुए उसे सांप ने काट लिया। परिजन युवक को तुरंत बाजपुर चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते मे ही राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल के शव को रामनगर चिकित्सालय लाया गया।
विज्ञापन
Dehradun: सेलाकुई में खेलते हुए सेप्टिक टैंक में गिरा छह साल का बच्चा, माैत से परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि युवक को हाथ में सांप ने काटा है और दांत के निशान के हिसाब से उसको करैत प्रजाति के सांप ने काटा है। जो अत्यंत जहरीला होता है। राहुल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।