फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Actor Rajpal reached Kainchi Dham

तेरे दर पर आया हूं: फिल्म की यादगार सफलता के लिए बाबा नीब करौरी के दर पहुंचे राजपाल, जानिए क्या बोल गए

Sat, 02 Nov 2024 11:24 AM IST
हीरा मेहरा कमलेश जोशी, संवाद
कमलेश जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 11:24 AM IST
सार

अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को अपनी नई फिल्म की कामयाबी का आशीर्वाद लेने के लिए विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें यहां जो शांति मिली है, उससे यह तय है कि बाबा का आशीर्वाद उनकी फिल्म को भी जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
Nainital News: Actor Rajpal reached Kainchi Dham
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को अपनी नई फिल्म की कामयाबी का आशीर्वाद लेने के लिए विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। फिल्म भूल भुलैया-3 में राजपाल यादव छोटा पंडित की भूमिका निभा रहे हैं। कैंची धाम पहुंचकर राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें यहां जो शांति मिली है, उससे यह तय है कि बाबा का आशीर्वाद उनकी फिल्म को भी जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

बता दें कि राजपाल यादव की नई फिल्म भूल भुलैया-3 शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक अनीश बज्मी है।

विज्ञापन

कैंची धाम पहुंचने के बाद राजपाल यादव ने कहा कि कैंची धाम के विषय में पूर्व में केवल उन्होंने सुना ही था और बाबा की महिमा के बारे में भी यहां आने के बाद ही उन्हें यह महसूस हुआ है कि यह स्थान अपने आप में बहुत अद्भुत है। उन्होंने कहा कि उनके मन में बाबा के दर में आने के विषय में बहुत पहले ही ख्याल आया था लेकिन मौका आज मिला। कैंची के ग्राम प्रधान पंकज निकलतिया ने उन्हें कैंची और आसपास के क्षेत्रों के विषय में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने शुक्रवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने परिवार के साथ कैंची धाम में 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। धाम के प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा पर आधारित पुस्तक भेंट की। इधर, बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भी कैंची धाम पहुंचे थे। उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लेकर अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी और फोटो खीचीं। इस दौरान पंकज निगल्टिया आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed