फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital municipality said, oak leaves are not being burnt in their area

नैनीताल पालिका ने कहा, उनके क्षेत्र में नहीं जलाए जा रहे बांज के पत्ते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nainital municipality said, oak leaves are not being burnt in their area
नैनीताल। हाईकोर्ट ने नैनीताल में स्थानीय लोगों और सफाई कर्मचारियों की ओर से बांज के पत्ते जलाने को लेकर मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए पत्र का स्वत: संज्ञान लेकर उसे जनहित याचिका के रूप में सुना। नगर पालिका की ओर से अदालत को बताया गया कि उनके क्षेत्र में बांज के पत्ते नहीं जलाए जा रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने नगर पालिका का पक्ष सुनने के बाद जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका नैनीताल की ओर से न्यायालय को बताया गया कि पालिका ने बांज के सूखे पत्तों को एकत्र करने के लिए पंत पार्क में तीन, केनेडी पार्क में एक और अलग-अलग स्कूलों में पांच कंपोजिस्ट पिट बनाए हैं। यदि कोई वन क्षेत्र में बांज के पत्ते जलाता है उसकी जिम्मेदारी वन विभाग की है। पालिका की ओर से ये भी कहा गया कि भविष्य में कोई बांज के पत्तों को जलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नगर पालिका कार्रवाई करेगी। इस आधार पर कोर्ट ने जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा मेघा पांडे ने इसी साल 23 मार्च को मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर कहा था कि नैनीताल बांज के जंगल से घिरा हुआ है। बांज की सूखी हुए पत्तियां सड़क, गलियों, छतों में गिरती रहती हैं। स्थानीय लोग और सफाई कर्मचारी सड़क, गलियों और छतों को साफ करते समय इनको जला देते हैं। इसका प्रभाव यहां के पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। छात्रा ने कोर्ट से इस पर रोक लगाने की मांग की थी। पत्र में बांज के पत्तों की उपयोगिता के बारे बताया गया था कि इससे खाद बनाई जा सकती है और ये पत्तियां जमीन की नमी को बनाए रखती हैं। इनके नीचे कई प्रकार के कीड़े व सांप आदि रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed