फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital: Mother Durga's Dola will not visit the city for the first time in 64 years

नैनीताल : 64 साल में पहली बार नगर भ्रमण नहीं करेगा मां दुर्गा का डोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nainital: Mother Durga's Dola will not visit the city for the first time in 64 years
नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव में आरती करते पुजारी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। 64वें वर्ष में प्रवेश कर रहे दुर्गा महोत्सव में इस साल कोरोना संक्रमण के चलते 26 अक्तूबर को मां दुर्गा का डोला नगर भ्रमण नहीं करेगा। हालांकि नयना देवी मंदिर में अन्य अनुष्ठान परंपरा के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। एक समय में मात्र आठ श्रद्धालु ही मां के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बंगाली समाज के लोग हर वर्ष शारदीय नवरात्र पर दुर्गा महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण चलते कार्यक्रम को सूक्ष्म रूप से मनाया जा रहा है। मंदिरों में आने वाले भक्तों की थर्मल स्कीनिंग और सैनिटाइजेशन करने के बाद ही भक्तों को मंदिर के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। इस साल मां दुर्गा की मूर्तियों का आकार भी छोटा रखा गया है। इस वर्ष दो से तीन फीट तक की मूर्तियां बनाई गई हैं, जबकि अन्य वर्ष यह लंबाई आठ फीट तक रहती थी।
विज्ञापन

पिछले 15 वर्षों से मां के दर्शन को नैनीताल पहुंच रहे हैं। मां से कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की प्रार्थना की गई है। मां जल्द ही इस बीमारी से सबको मुक्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रीति शर्मा, राजस्थान निवासी
कोरोना नियमों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को दूर से ही मां के दर्शन करने की अनुमति है। इस बार नगर में मां दुर्गा का डोला नहीं निकाला जाएगा।

- चंदन राम दास, अध्यक्ष सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी नैनीताल
इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते मूर्तियों का आकर छोटा किया है, ताकि विसर्जन के समय सामाजिक दूरी का पालन होने के साथ परेशानी न हो। इस बार मूर्तियों का नगर भ्रमण नहीं होगा।
भास्कर महतोलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed