फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital MLA adopted 20 TB patients

Nainital News: नैनीताल विधायक ने 20 टीबी रोगियों को गोद लिया

Sun, 08 Dec 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 08 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nainital MLA adopted 20 TB patients
नैनीताल/रामनगर/भीमताल/गरमपानी/पहाड़पानी। नैनीताल में बीडी पांडे अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने नि-क्षय वाहन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए 20 रोगियों को गोद लेने की घोषणा की। वहां एसीएमओ डाॅ. संजीव खर्कवाल, पीएमएस डा. टीके टम्टा, डाॅ. एमएस दुग्ताल चेस्ट फिजिशियन डाॅ. अभिषेक गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गणेश धर्मसत्तू आदि थे। इधर, रामनगर में नि-क्षय शिविर का शुभारंभ रामनगर अस्पताल में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। वहां वरिष्ठ पर्यवेक्षक डॉ. रवि कुमार, सीएमएस डाॅ. वीके टम्टा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कोहली, डाॅ. प्रशांत कौशिक आदि थे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में कार्यक्रम का शुभारंभ जिपं सदस्य अनिल चनौतिया ने किया। वहां चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, बच्ची सिंह मेहता, स्वतिशील गुरुरानी आदि थे। गरमपानी सीएचसी में सीवीई टीबी जांच को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मरीजों को पौष्टिक किट वितरित की गई। वहां डॉ. योगेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, कमलेश भोज, विधायक प्रतिनिधि दीपक बर्गली आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed