फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital-Kathgodam road closed due to boulders and debris falling from hillside near two villages in Nainital

सुबह-सुबह आफत: दो गांव के पास पहाड़ी चटकी, बोल्डर और मलबा गिरने से नैनीताल-काठगोदाम मार्ग बंद; फंसे वाहन

Sun, 30 Aug 2026 09:17 AM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 30 Aug 2026 09:17 AM IST
सार

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। मार्ग पूरी तरह बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएचएआई की टीम जेसीबी से मलबा हटाने में जुटी है।
 

विज्ञापन
Nainital-Kathgodam road closed due to boulders and debris falling from hillside near two villages in Nainital
पहाड़ी से सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार सुबह दो गांव के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। अचानक मार्ग बंद होने से कई लोग सड़क पर फंस गए। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो गांव के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक चटक गया। देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क पूरी तरह मलबे और पत्थरों से पट गई और यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


भूस्खलन के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहीं, सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएचएआई की ओर से जेसीबी और अन्य मशीनें मौके पर भेजकर सड़क से बोल्डर और मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि मार्ग से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी मौके पर भेज दी गई है। जल्द से जल्द यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed