फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital is buzzing with tourists on weekends

वीकेएंड पर नैनीताल पर्यटकों से हुआ गुलजार

Sat, 18 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sat, 18 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Nainital is buzzing with tourists on weekends
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सरोवर नगरी में वीकेएंड की वजह से दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल रही। पर्यटकों के साथ ही पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से नगर के सभी पार्किंग फुल रहीं। डीएसए का आधा मैदान पर्यटक वाहनों से पट गया। नगर के सभी मार्गों पर सुबह से ही जाम लग रहा। हालत यह थी कि दोपहर बाद लोअर माल रोड में वाहन रेंग-रेंग कर चले। 
विज्ञापन


माल रोड, चिड़ियाघर रोड, बिड़ला रोड, कालाढूंगी रोड, एटीआई रोड  के अलावा पंगूट-किलबरी मार्ग, हिमालय दर्शन रोड में भी वाहनों की भीड़ रही। इधर, पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े कई चौपहिया वाहनों पर जैमर लगाने के अलावा कई वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन



दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज
नैनीताल। सरोवर नगरी में दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन में मौसम साफ हो गया, लेकिन शाम होते-होते फिर पहाड़ियों में कोहरा छाने लगा। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम    तापमान 22.0, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम आर्द्रता 91और न्यूनतम आर्द्रता 70  फीसदी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed