{"_id":"58fbb91d4f1c1bff568b5dc6","slug":"nainital-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक क्लिक पर लीजिए नैनीताल की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक क्लिक पर लीजिए नैनीताल की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला प्रशासन ने जनता, वादकारियों और पर्यटकों को होने वाली असुविधा के निराकरण के लिए वेबसाइट e-collectornainital.com शुरू कर दी है। वेबसाइट का शुभारंभ शनिवार को राज्य अतिथि गृह के शैले हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे आम जनता और सैलानियों को लाभ मिलेगा। संचालन करते हुए आईएएस अधिकारी और एसडीएम बंदना सिंह ने कहा कि इस वेबसाइट से प्रथम चरण में नैनीताल जिले के परगना नैनीताल के समस्त गांवों के नक्शे, राजस्व गांवों की मूल एवं सामान्य जानकारियां, गांवों की जनसंख्या, ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम्य विकास अधिकारियों के नाम, गांव का क्षेत्रफल, गांव में उपलब्ध संसाधन, चिकित्सा इत्यादि की जानकारियां, न्यायालय में गतिमान राजस्व वादों की मौजूदा स्थिति, जिले के मुख्य पर्यटक स्थल के फोटोग्राफ्स एवं सामान्य जानकारी उपलब्ध रहेेंगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जिले के परगनाधिकारी से निर्गत होेने वाले आय, पारिवारिक सदस्यता, जाति, स्थायी, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र को जनता की सुविधा के लिए पेपरलेस कर दिया है। इससे जनता को मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय में नहीं भटकना पड़ेगा। इस दौरान आयुक्त (कुमाऊं) डी सेंथिल पांडियन, डीएम दीपक रावत, डीआईजी अजय रौतेला, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एडीएम बीएल फिरमाल, प्रबंध निदेशक केएमवीएम धिराज सिंह गर्ब्याल, सामान्य प्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन