फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Hockey Tournament

Nainital News: रोहिला टाइगर, चैंपियन एचसी, एचपीएसजी और यंग मैन हॉकी क्लब विजयी

Sat, 10 Jun 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Nainital Hockey Tournament
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेले गए चार मुकाबलों में रोहिला टाइगर रामपुर, चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर, एचपीएसजी पंचकुला और यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में रोहिला टाइगर रामपुर और यंग हॉकी सोसाइटी पिथौरागढ़ की टीमें आमने सामने रहीं। मैच के पांचवें मिनट में रामपुर की ओर से राहुल ने पहला गोल कर बढ़त हासिल की। 13वें मिनट में रामपुर की ओर से फहद ने दूसरा, 19वें मिनट में भरत ने तीसरा और यश ने 21वें मिनट में चौथा गोल कर टीम ने 4-0 से मुकाबला जीत लिया। विपक्षी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरा मुकाबला चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर और सुख दीवान एसए आगरा के बीच हुआ। मुकाबला शुरू होते ही पहले मिनट में रामपुर के दीपक ने पहला गोल कर बढ़त बनाई। तीसरे मिनट में आगरा के अनुज ने गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर पहुंचा दिया। 13वें मिनट में रामपुर के बिलाल ने टीम के लिए दूसरा और 59वें मिनट में अभिषेक ने तीसरा गोल कर टीम को 3-1 से विजयी बनाया। तीसरे मुकाबले में एचपीएसजी पंचकुला और हॉकी क्लब मुरादाबाद आमने-सामनें रहीं। मुकाबले के 11वें मिनट में मुरादाबाद के सुहेल ने गोल किया। इसके बाद पंचकुला के कुलदीप ने 31वें मिनट में गोल कर मुुकाबला बराबर कर दिया। पंचकुला के ही गुरदीप ने 36वें मिनट में गोल कर 2-1 से बढ़त बनाई। इसके बाद 53वें मिनट में मुरादाबाद के सुहेल ने दूसरा गोल कर दिया। टाई ब्रेकर में पंचकुला ने 4-2 से मुकाबला जीत लिया। चौथा मुकाबला यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर और स्टेशन स्टार बाराबंकी के मध्य हुआ। इस दौरान बाराबंकी के राहुल ने 39वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद रामपुर के सैम ने 47वें मिनट में पहला और 56वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed