फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Gulzar: Tourists have fun

नैनीताल गुलजार : पर्यटकों ने की मौज मस्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Nainital Gulzar: Tourists have fun
नैनीताल के पंत पार्क में रविवार को चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर में रविवार को पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से चहलपहल रही। सुबह से देर शाम तक पर्यटक चहलकदमी करते नजर आए। विभिन्न शहरों से पहुंचे पर्यटकों की वजह से नगर में सुबह से शाम तक मेले जैसा माहौल नजर आया। नगर की माल रोड, पंतपार्क में पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा झील में तल्लीताल से मल्लीताल तक नौकाएं तैरती नजर आईं। वहीं, मल्लीताल बैंड स्टैंड में फोटो खिंचाने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

यहां इतने पहुंचे सैलानी
नगर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक चिड़ियाघर में सर्वाधिक 763 पर्यटकों ने वन्यजीवों को देखा। दूसरी ओर कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केव गार्डन में 450 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं हिमालय वॉटनिकल गार्डन में 102 और वाटर फाल में 665 पर्यटकों ने मौज मस्ती करते नजर आए। करीब 270 सैलानियों ने बारापत्थर में घुड़सवारी का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

पार्किंग हुई फुल
नैनीताल में रविवार को सभी पार्किंग पैक हो गईं। डीएसए फ्लैट्स पार्किंग पैक होने के बाद पर्यटकों को वाहन खड़ा करने के लिए शत्रु संपत्ति, मैट्रोपोल पार्किंग, अंडा मार्केट, अशोक टाकिज और बीडी पांडे की पार्किंग में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले पर्यटक
- कोरोना संक्रमण के चलते अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार माहौल अलग है। वहीं होटलों ने भी अपने किराए में कमी की है, जिसके चलते मध्यम वर्ग के सैलानी भी नैनीताल में छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। - परविंदर सिंह, पर्यटक।

- कोरोना संक्रमण के चलते यह इस वर्ष की पहली ट्रिप है। कोरोना के चलते कई लोग बेरोजगार हुए है, यह देखते हुए होटल का किराया तय होना चाहिए, जिससे और पर्यटक भी आ सके। - सैफाली, पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed