फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire breaks out in a truck loaded with paint and firecrackers in Jyolikot.

Nainital News: ज्योलीकोट में पेंट और पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a truck loaded with paint and firecrackers in Jyolikot.
नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर ज्योलीकोट में मंगलवार सुबह पेंट व पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। बीच सड़क पटाखों के धमाकों से अफरातफरी मच गई। चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनाघेर (धानाचूली) निवासी दीप सिंह बिष्ट मंगलवार सुबह पेंट, राशन व पटाखों से भरे ट्रक (यूके 04 सीबी 2466) को हल्द्वानी से द्वाराहाट की ओर ले जा रहा था। ज्योलीकोट पेट्रोल पंप से 200 मीटर नीचे स्कूल के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। पीछे से आते वाहन के चालक ने दीपक को इसकी सूचना दी। तब तक ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। सड़क पर पटाखों के लगातार धमाकों के कारण मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एहतियातन यातायात को रोककर दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि टीम के पहुंचने तक ट्रक का सामान पूरी तरह जल गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को बुझा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल नैनीताल प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चालक ने 17 से 18 लाख के नुकसान होने की बात कही है। आग बुझाने में पूरन, अंशु, सचिन, भीम रावत, सुमित, पुष्कर जोशी ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed