फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital drinking water line damaged

Nainital News: पीक सीजन में नैनीताल की आधी आबादी पानी से महरूम

Sat, 24 Jun 2023 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 24 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nainital drinking water line damaged
नैनीताल में पेयजल लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी।
नैनीताल। राइजिंग मेन लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन दिन से नगर में पेयजल संकट बना हुआ है। एक साथ तीन लाइन के फटने से शहर की 15 हजार से अधिक आबादी पेयजल संकट झेलने को मजबूर है।
विज्ञापन


नगर के मल्लीताल डीएसए मैदान में 20 जून को बाॅक्सिंग रिंग की खुदाई के दौरान बिड़ला की राइजिंग मेन पाइपलाइन ध्वस्त हो गई। रातभर कार्य के बाद लाइन दुरुस्त हो गई लेकिन दूसरे रोज फिर टूट गई। बृहस्पतिवार को स्नोव्यू तथा शुक्रवार को रतन काॅटेज वाली लाइन भी टूट गई। इससे नगर के बिड़ला, स्नोव्यू, स्टोनले, प्राणि उद्यान समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान के मुताबिक बिड़ला, रतन काॅटेज, स्नोव्यू लाइन से कुल 2450 कनेक्शन हैं। प्रशासन ने ठीक पीक सीजन में कार्य करवाया और जून माह के पीक सीजन के सप्ताहांत में लाइन फटने से होटलों में पानी नहीं है। प्रत्येक होटेलियर संगठन प्रतिनिधियों को फोन कर रहा है। पानी न होने से वीकेंड में पर्यटकों को कमरे के लिए मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed