फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Car Accident: Identification of the youth in Nainital road accident was done by stitching faces

Nainital Accident: नैनीताल सड़क हादसे में मृत लोगों के चेहरे तक नहीं पहचान पाए अपने, चेहरा सिलकर हुई शिनाख्त

Mon, 27 Nov 2023 12:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:43 PM IST
सार

नैनीताल के कोटाबाग हादसे में मारे गए यूपी के बिलासपुर, रामपुर के पांचों युवकों के शवों का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मृतकों के शवों को पहचान पाना मुश्किल था। जिसके बाद मृतकों के चेहरों को सिलकर उनकी पहचान कराई गई। 

विज्ञापन
Nainital Car Accident: Identification of the youth in Nainital road accident was done by stitching faces
बाघनी सड़क हादसे में मृत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के कोटाबाग ब्लॉक के देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में सवार पांच सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी यूपी के बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ और इसकी जानकारी शनिवार दोपहर बाद प्रशासन तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और राजस्व की टीमों ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकाला जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिलासपुर, रामपुर के पांचों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। बता दें कि, मृतकों के शवों को पहचान पाना मुश्किल था। जिसकी वजह से हादसे में मृत युवकों के चेहरों को सिलकर पहचान कराई गई। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए।

विज्ञापन


बता दें कि, शनिवार रात आठ बजे शवों को हल्द्वानी मोर्चरी लाया गया। यहां कागजी कार्रवाई के बाद देर रात पोस्टमार्टम शुरू हुआ। रात दो बजे पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। सभी के चेहरे क्षत विक्षत होने के कारण परिजन भी उन्हें नहीं पहचान पा रहे थे। जानकारी मिली कि, पांचों युवकों के चेहरे सर्जिकल सुई और सूती धागे से सिले गए, तब जाकर परिजनों ने अपनों को पहचाना। इसके बाद शवों को घर लेकर गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाघनी सड़क हादसे में मृत
1- रवि प्रताप सिंह (27) बिजली फार्म, बिलासपुर, रामपुर
2- सुखमीत सिंह (27) बिजली फार्म, बिलासपुर, रामपुर
3- जगरूप सिंह (27) रतनपुर, बिलासपुर, रामपुर
4- गुरु सेवक सिंह (26) वारदारी, बिलासपुर, रामपुर
5- जगजीत सिंह (23) सिकरौरा, बिलासपुर, रामपुर

हादसा कब हुआ किसी को नहीं पता
देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में पांच पर्यटकों की मौत हो गई। हादसा कब और किस समय हुआ है इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। डीएम वंदना का कहना है कि हादसा शुक्रवार रात का है जबकि मृतकों के परिजनों से बातचीत के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसा गुरुवार रात का हो सकता है। बाघनी क्षेत्र दूरस्थ के साथ साथ एकांत होने के कारण हादसे की जानकारी भी कई घंटे बाद प्रशासन को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed