फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital came out due to tourists even in cold

ठंड में भी पर्यटकों की वजह से नैनीताल में आई बहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nainital came out due to tourists even in cold
नैनीताल में वीकेंड पर नैनीझील में नौकाबिहार का लुप्त उठाते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सप्ताह अंत (वीकेंड) के चलते शनिवार को नैनीताल में पर्यटकों की संख्या एकाएक बढ़ गई। पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम नहीं लगने दिया। बता दें कि नवंबर का अंतिम शनिवार के साथ रविवार और सोमवार को गुरुनानक जयंती का अवकाश होने की वजह से एक साथ तीन दिन की छुट्टियों में पर्यटकों ने नैनीताल की ओर रुख किया है। इसकी वजह से सुबह से शाम तक तल्लीताल, मालरोड, मल्लीताल, पंतपार्क, भोटिया मार्केट सभी जगह पर्यटकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

वहीं, नैनीझील में पर्यटकों ने नौकायन का आनंद लिया। पर्यटकों की भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं, दूसरी ओर चिड़ियाघर में 520 वयस्क और 63 बच्चों ने वन्य जीवों के दीदार किए। इसके अलावा केव गार्डन में 300 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं के दर्शन किए। साथ ही वाटर फाल में 395 पर्यटकों ने मौज मस्ती की तो 28 पर्यटक हिमालयन बॉटनिकल गार्डन पहुंचे। इस दौरान पर्यटक घुड़सवारी करते भी नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed