{"_id":"62f15a8b9a975876505b1fc7","slug":"nainital-bhawali-road-will-open-for-small-vehicles-from-today-evening-nainital-news-hld471786875","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम से छोटे वाहनों के लिए खुलेगा नैनीताल भवाली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम से छोटे वाहनों के लिए खुलेगा नैनीताल भवाली मार्ग
विज्ञापन

नैनीताल। नैनीताल भवाली रोड में बीती 29 जुलाई को पाइंस के समीप सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा टूटकर खाई में गिर गया था। मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई थी। लोनिवि ने पोकलैंड मशीन से पहाड़ी काटकर रास्ता बना दिया है। मंगलवार शाम से सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी जाएगी।
भवाली मार्ग में पाइंस के पास सड़क टूटने से 10 दिनों से आवाजाही बंद है। डीएम के निर्देश पर रविवार को मशीनों से पहाड़ी काटकर दोनों तरफ की सड़कों का मिलान कर दिया गया है। लोनिवि के सहायक अभियंता किशन सिंह बसेरा ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क के ऊपर पहाड़ी काटकर रास्ता बना दिया गया है। मंगलवार शाम तक सड़क समतल कर छोटे वाहनों की आवाजाही की शुरू कर दी जाएगी। बड़े वाहनों की आवाजाही में अभी और समय लगेगा। (संवाद)