फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Bhatt won the first prize

नैनीताल के करन भट्ट ने जीता प्रथम पुरस्कार 

Wed, 06 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 06 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nainital Bhatt won the first prize
kgce
अमर उजाला कुमाऊंनी क्विज का फाइनल राउंड मंगलवार को काठगोदाम स्थित इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें नैनीताल के विशन शां इंटर स्कूल के छात्र करन भट्ट प्रथम पुरस्कार जीतने में सफल रहे। जबकि दूसरा पुरस्कार पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अक्षत बिष्ट एवं महर्षि विद्या मंदिर की कोमल पांडे ने संयुक्त रूप से जीता। तीसरा पुरस्कार डीएवी स्कूल की मानसी बिष्ट जीतने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के पहले चरण में चयनित 30 बच्चों को अगले राउंड में जाने के लिए पांच मिनट की परीक्षा दी। पांच मिनट की लिखित परीक्षा में चयनित बच्चों को 15 प्रश्नों के जवाब देने थे। इस लिखित परीक्षा में 20 बच्चे बजर राउंड के लिए चयनित किए गए। इसमें भी चार बच्चों के समान अंक आने पर उनसे सवाल पूछकर दो बच्चों को अंतिम 20 में जगह दी गई। चयनित बच्चों को पांच ग्रुप में विभाजित कर बजर राउंड की शुरूआत संचालनकर्ता सुधाकर भट्ट ने उत्तराखंड से जुड़े राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक सवाल पूछ कर की।
विज्ञापन


बजर राउंड के फाइनल में चार बच्चे जीते। मुख्य अतिथि एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने प्रथम पुरस्कार विजेता करन भट्ट को नगद 5100 रुपये एवं प्रमाणपत्र, द्वितीय पुरस्कार विजेता अक्षत बिष्ट एवं कोमल पांडे को नगद 1550 (कुल 3100) रुपये, प्रमाणपत्र तथा तृतीय पुरस्कार विजेता मानसी बिष्ट को 2100 रुपये नगद व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसएसपी अग्रवाल, इंस्प्रेशन स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रबंध निदेशक दीपक बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर दो बजे तक चले कार्यक्रम में अंत तक लोग जमे रहे। इस दौरान ओरम स्कूल के प्रबंधक मणिपुष्पक जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रॉयल कंप्यूटर एवं इंस्प्रेशन स्कूल का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन बच्चों को भी मिला पुरस्कार
बजर राउंड में शामिल दीप्ति (केंद्रीय विद्यालय), दृष्टि तिवारी (बियरशिवा), आकांक्षा सिंह (केंद्रीय विद्यालय), उत्कर्ष भट्ट (सिंथिया), सिमरन सामंत(बिडला), भूमिका पपनै (राधा चिल्ड्रन रामनगर), भाव्याश्री जोशी (बिडला), तनय तारक तिवारी (बिडला), आयुषी गौतम (बिडला),  नेहा भट्ट (बिडला), जूही उमराव (बिडला), पलक डोबाल (बिडला), सुमेधा पांडे (बिडला), अजय भट्ट (बिडला), हर्षित जोशी (डान बास्को), हर्षदर्शन उपाध्याय (होली एंजिल) को भी नगद एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसी तरह प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा के परिणाम में चयनित 30 बच्चों में शामिल प्रेरणा शर्मा, भुवनेश भट्ट, सौम्या नगदली, साहिल आर्या, रश्मि अधिकारी, कमला पांडे, कनिका तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, निकिता डांगी, राजू शर्मा को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। 


बच्चों में विकसित होगी नई सोच : एसएसपी 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला ने कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़ी प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों में नई सोच विकसित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने से बच्चों का सामान्य ज्ञान तो मजबूत होता ही है, साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। एसएसपी ने कहा कि आधुनिक युग में बच्चों को संस्कृति की जानकारी भी हो, इसके लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता सभी स्कूलों को आयोजित करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed