फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital bets on victory in wrestling, wins 22 gold medals

Nainital News: कुश्ती में नैनीताल ने लगाया जीत का दांव, झटके 22 गोल्ड मेडल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Nainital bets on victory in wrestling, wins 22 gold medals
जीत का दांव..........................    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीत का दांव लगाती
हल्द्वानी। लाॅक कर, लाॅक कर, शाबाश... रविवार को शहर में हुई ग्रेपलिंग कुश्ती में रिंग के चारों ओर यह शोर सुनाई दे रहा था। प्रतियोगिता में नैनीताल के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 22 स्वर्ण पदक लाकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वहीं हरिद्वार छह स्वर्ण जीकर दूसरे और अल्मोड़ा पांच स्वर्ण जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


आरटीओ रोड स्थित राठौर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस अकादमी में रविवार को तीसरी राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल आदि के 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन्होंने सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर वर्ग में दमखम दिखाया।
विज्ञापन


हल्द्वानी से कनिका जोशी, किरण तिवारी प्रतिष्ठा जोशी, साक्षी जोशी पायल मेहता, लक्ष्मी, पावना खाती, अंजलि कांडपाल, माही भैसोड़ा, स्वरा नेगी, जाह्नवी जोशी, ईशान बिष्ट, पीयूष बिष्ट, नीरज शर्मा, तनिष्क शर्मा, प्रियांशु गुठोलिया, भास्कर पलड़िया, विजय कुमार, यतिन मर्तोलिया, हरिद्वार से प्रगति कंबोज, मोहित प्रसाद, परब, वेदांश प्रजापति, शरगुन कौर, सार्थक खटाना, अल्मोड़ा से रुद्र सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। पिथौरागढ़ से हिमांशु महर ने रजत पदक जीता। यहां नैनीताल ग्रेपलिंग समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव राजेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष राजन प्रजापति, राष्ट्रीय रेफ़री विनय विश्वकर्मा, विष्णु बसेरा, देवेश, आदर्श कुमार, आयोजन सचिव वीरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed