फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Bank should be merged with Bank of Baroda.

Nainital News: नैनीताल बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हो

Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nainital Bank should be merged with Bank of Baroda.
वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड़ से मुलाकात करने पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और नैनीताल बैंक
नैनीताल। नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विलय संबंधी मांग को लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने नैनीताल बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय करने की मांग की।
विज्ञापन




नैनीताल बैंक के ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वित्तराज्य मंत्री भगवत कराड से कहा कि नैनीताल बैंक 1922 में स्थापित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है जो कि एक सदी से भी अधिक समय से उत्तराखंड राज्य के विकास से जुड़ा हुआ है। नैनीताल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्ण स्वामित्व वाला सहायक बैंक है। बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक में 98.57 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। यह बैंक उत्तराखंड की आर्थिक उन्नति के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। यदि नैनीताल बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में किया जाता है तो उत्तराखंड को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। नैनीताल बैंक लगभग 100 शाखाओं के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं पहुंचा रहा है। नैनीताल बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय के बाद उत्तराखंड की जनता को कम ब्याज दर पर ऋण, अधिक आर्थिक सुरक्षा तथा अन्य राजकीय योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। साथ ही नैनीताल बैंक के कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने भी कर्मचारी हित में संज्ञान लेने की मांग की। वित्त राज्य मंत्री कडार ने प्रतिनिधि मंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री पीयूष, रूपल पांडे, हेम जोशी, प्रवीण रावत, चंद्रमोहन रावत, इति मिश्रा, हेमंत पांडे, नवरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed