फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital and surrounding lakes will be identified by the color of flowers

Nainital News: फूलों के रंग से पहचानी जाएंगी नैनीताल और आसपास की झीलें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nainital and surrounding lakes will be identified by the color of flowers
नैनीताल। जिला प्रशासन की कवायद रंग लाई तो झीलें शानदार स्वरूप में नजर आएंगी। झीलों को वहां मौजूद फूलों से पहचाना जाएगा। हर झील के फूलों का रंग अलग होगा। सातताल झील से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि झीलों के चलते ही देश-विदेश में क्षेत्र को झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है। झीलों से यहां का पर्यटन साल दर साल बढ़ रहा है। इसी कारण झीलों को अलग पहचान देने की योजना तैयार की गई है। प्रयास है कि झील के चारों ओर के क्षेत्र को फूलों से सजाया जाए। प्राकृतिक झीलों को प्रकृति में लोकप्रिय फूलों के लिए पहचाने जाने के लिए फूलों की प्रजाति बोगेनविलिया को चुना है। यह विभिन्न रंगों में होता है। उनका प्रयास रहेगा कि प्रत्येक झील के किनारों पर अलग-अलग रंग के फूल लगाकर उसे पृथक पहचान दिलाई जाए। इससे झील फूलों के रंग से पहचानी जाए। सातताल से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद नल दमयंती ताल, नौकुचियाताल, भीमताल समेत अन्य झीलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed