{"_id":"58b1dcd74f1c1b0953b27f10","slug":"nainital-and-dehradun-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल और देहरादून जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल और देहरादून जीते
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबाल मैच के दूसरे दिन नैनीताल की टीम ने उत्तरकाशी को और देहरादून की टीम ने ऊधमसिंह नगर की टीम को 7-0 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन फैंसिंग एसोसिएशन की महासचिव गीता शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
सहायक खेल निदेशक अख्तर अली के अनुसार लीग कम नाक आउट पद्धति से खेली जा रही है। शनिवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नैनीताल और उत्तरकाशी ने बीच हुआ। नैनीताल की रश्मि ने मैच के 42वें और 55वें मिनट में मेघा कश्यप ने अपनी टीम के लिए दो गोल किए।
विज्ञापन
इस प्रकार नैनीताल की टीम ने 2-0 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। देहरादून की भगवती ने पहले मिनट में एक गोल, ज्योति ने 5वें मिनट में दूसरा गोल, अनीता ने 20वें मिनट में तीसरा गोल और ज्योति ने 30वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को 4-0 से बढ़त दिलायी।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में भगवती ने 39 वें मिनट में एक गोल, मुस्कान ने 48वें मिनट में दूसरा गोल और ज्योति ने 62 वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 7-0 के अंतर से जीत दिलायी। सुनील कुमार, सलीम, हीरा सिंह और कविता नेगी निर्णायक रहे।
इस मौके पर नवीन चंद्र पंत, नीता पोखरिया, निधि विंजोला, माधुरी रमोला, यूएसएफए के संयुक्त सचिव और मीडिया प्रभारी मोइन खान आदि थे। मेडिकल टीम में फिजियोथेरेपिस्ट शिल्पा पाठक और मंजूलता थीं।