{"_id":"6566f54225d9ee49f90b1336","slug":"nainital-accident-bike-rider-killed-by-the-collision-of-pickup-in-nainital-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Nov 2023 01:54 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:54 PM IST
सार
नैनीताल के पहाड़पानी बैंड में बुधवार सुबह एक पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़पानी बैंड में बुधवार सुबह दस बजे एक पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक को अचेत अवस्था में पदमपुरी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद फरार हुए पिकअप चालक को पुलिस ने धानाचूली चौकी के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शिवराज सिंह रौतेला (63) पुत्र भूपाल सिंह रौतेला, निवासी बचकांडे, स्योनानी थाना लमगड़ा बुधवार की सुबह बाइक में धानाचूली से शहरफाटक की ओर जा रहा था। पहाड़पानी बैंड के पास जैंती से हल्द्वानी की ओर जा रही पिकअप ने मोड़ पर एक ट्रक से ओवरटेक करने के बाद गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना में मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पदमपुरी सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
सीएचसी में डॉ. नीरज कुमार ने घायल शिवराज सिंह को मृत घोषित किया। थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन