{"_id":"62b771c67e68507e446aa63a","slug":"naini-lake-was-filled-with-boats-for-the-whole-day-tourists-had-fun-nainital-news-hld467064577","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन नौकाओं से पटी रही नैनीझील, सैलानियों ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन नौकाओं से पटी रही नैनीझील, सैलानियों ने की मस्ती
विज्ञापन
नैनीताल में शनिवार को कोहरे के बीच नौकायन करते सैलानी। संवाद
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। साप्ताहांत पर शनिवार को नैनीताल सैलानियों से पटा रहा। सुबह से ही नगर के सभी पर्यटन स्थलों में सैलानियों का तांता लगा रहा। पूरे दिन नैनीझील नौकाओं से पटी रही। इस बीच होटल और पार्किंग की बुकिंग किए बिना आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास स्थित अस्थाई पार्किंग में रोका गया। यहां से पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया, लेकिन उसके बाद भी कई बार नैनीताल में जाम की स्थिति बनी रही।
साप्ताहांत पर नगर में शनिवार को हजारों सैलानी पहुंचे। इससे समस्त पर्यटन स्थल गुलजार रहे। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। पूरे दिन नगर की माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। पूरे दिन नैनीझील में हजारों पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। वहीं देर शाम तक सैलानी चहलकदमी करते नजर आए।
---------------
नगर की सभी पार्किंग फुल, रूसी बाईपास में रोके वाहन
नैनीताल। शनिवार को नगर के सभी पार्किंग स्थल फुल हो गए जिसके चलते पुलिस ने सुबह से ही रूसी बाईपास स्थित अस्थायी पार्किंग में सैलानियों के वाहनों को रोककर होटल व पार्किंग की बुकिंग देखकर ही नैनीताल में प्रवेश दिया गया। देर शाम तक रूसी बाईपास में लगभग एक हजार वाहन रोके गए हैं। इस दौरान रूसी बाईपास अस्थायी पार्किंग में सैलानियों के वाहन रोकने पर कई सैलानी पुलिस से उलझे लेकिन पुलिस ने पर्यटकों को पार्किंग की स्थिति बताकर शटल के माध्यम से सैलानियों को नैनीताल भेजा गया।
विज्ञापन
---------------
मालरोड खडे़ वाहनों से लगा जाम
नैनीताल। पार्किंग में जगह न मिलने पर कई सैलानियों ने अपने वाहन मालरोड पर खड़े कर दिए जिसके चलते जाम की स्थिति बनने लगी। कई बार सड़कों पर जाम लगने से स्थानीय लोगों और सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पूरे दिन पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
--------------
चिड़ियाघर, वाटर फॉल व घोड़ा स्टैंड में लगी सैलानियों की भीड़
नैनीताल। चिड़ियाघर, वॉटर फॉल व घोड़ा स्टैंड पर सुबह से शाम तक सैलानियों की भीड़ लगी रही। चिड़ियाघर पहुंचे सैलानियों ने वन्यजीवों का दीदार कर वाटर फॉल में मस्ती की। वहीं घुड़सवारी के शौकीनों ने बारा पत्थर से टिफिन टॉप तक घुड़सवारी के मजे लिए। इसी के साथ सरिता ताल में साहसिक पर्यटन में रूचि रखने वाले सैलानियों ने जिपलाइन में मस्ती की।