फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naini lake filled with torrential rains, released water

Nainital News: मूसलाधार बारिश से नैनीझील लबालब, दो गेट से छोड़ा पानी

Tue, 08 Aug 2023 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 08 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Naini lake filled with torrential rains, released water
सोमवार को नैनीताल हल्द्वानी रोड में दो गांव के समीप सड़क पर गिरे बोल्डरों को हटाती जेसीबी मशीन।
नैनीताल। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार को नैनीझील का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते सिंचाई विभाग के अधिकारियों को डांठ में लगाए गए दो गेट को खोलकर पानी निकालना पड़ा। वहीं शहर में लोगों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह आठ बजे तक जारी रही। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश थमी लेकिन शाम साढ़े छह बजे के करीब फिर से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके चलते पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हुआ है। रात में हुई बारिश के चलते नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दो गांव के पास और नैनीताल कालाढूंगी रोड पर बारापत्थर के पास मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। हालांकि बाद में यातायात सुचारू हो गया।
विज्ञापन

झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश गैड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह सवा सात बजे नैनीझील का जलस्तर 11 फीट पहुंच गया था जिसके बाद पानी निकासी के लिए झील के दो गेट खोल दिए गए। बताया कि शाम छह बजे तक करीब पांच इंच पानी की निकासी हो गई। बताया कि बारिश को देखते हुए झील के दोनों गेट अभी खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेड़िया पखान के पास गिरी चट्टान
ज्योलीकोट। हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर दो गांव से पूर्व भेड़िया पखान में सोमवार पांच बजे चट्टान गिरने से यातायात बाधित हो गया। यातायात को सुचारु करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। गनीमत रही कि कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया। देर शाम सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया था। संवाद


बीते चौबीस घंटे में हुई बारिश
नैनीताल- 71.0 एमएम
हल्द्वानी - 68.0 एमएम
कोश्या कुटौली- 13.1 एमएम
धारी- 0.0 एमएम
बेतालघाट- 3.0 एमएम
रामनगर - 11.4 एमएम
कालाढूंगी- 21.0 एमएम
मुक्तेश्वर- 1.9 एमएम


यह सड़कें हैं बंद
राजभवन-ईस्ट लेगन रोड



जलालगांव-देचौरी



फतेहपुर-बेल बसानी


मल्यूटी मोटर मार्ग



खैरना-बेतालघाट


रामनगर-भंडारपानी-तल्लीसेठी


कांडाडोन-परेवा



कांडा डोमास-फफडिया


फतेहपुर-पीपल-अणिया


देवीपुरा-सौड़


भंडारपानी-अमोठा


देवीपुरा-सौड़-बाघनी



कोटाबाग–देवीपुरा



पदमपुर से सुवाकोट


भुजान-बेतालघाट-गर्जिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed