फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nahar cavering ka shubharabh

पनचक्की से कठघरिया तक नहर कवरिंग का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
nahar cavering ka shubharabh
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने पनचक्की चौराहा से कठघरिया और कठघरिया से कमलुवागांजा तक नहर कवरिंग कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कवरिंग कार्य का सांकेतिक शिलान्यास किया। सिंचाई विभाग की ओर से किए जा रहे नहर कवरिंग कार्य की लागत 47 करोड़ रुपये है। पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक नहर कवरिंग की मंजूरी शासन ने दी है। कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत पनचक्की चौराहे से कठघरिया होते हुए कमलुवागांजा तक 8 किमी नहर कवरिंग एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य के प्रथम चरण का बुधवार को कैबिनेट मंत्री भगत ने मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की अध्यक्षता में सांकेतिक रूप से शिलान्यास किया।
विज्ञापन

भगत ने कहा कि यह कार्य तीन चरणों में होगा, जिसमें प्रथम चरण में पनचक्की चौराहे से चौफुला तक दूसरे चरण में चौफुला से कठघरिया चौराहे तक और तीसरे चरण में कठघरिया से कमलुवागांजा का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही चौफुला चौराहे से ऊंचापुल होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर तक नहर कवरिंग एवं सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, सिंचाई विभाग के ईई तरुण बंसल, जेई मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed