फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   "My father would never refuse to drink plenty '

‘पापा खूब शराब पीना कभी मना नहीं करूंगा’

Sat, 18 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 18 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
"My father would never refuse to drink plenty '

‘पापा खूब शराब पीना कभी मना नहीं करूंगा, जय माता दी’। सुसाइड नोट में यह लिखकर हिमांशु ने जिंदगी से नाता तोड़ दिया और फांसी के फंदे पर झूल गया। अपने पिता से बेपनाह मोहब्बत करने वाले हिमांशु को बचपन में ही उसकी मां बड़े भाई को साथ लेकर चली गई। पिता के शराब पीने की आदत से हिमांशु बेहद परेशान था। वह कई बार पिता को शराब पीने से मना कर चुका था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ, जिस कारण हिमांशु ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के जाख सौड़ा कपडखान निवासी नवीन तिवारी का पुत्र हिमांशु तिवारी उर्फ सोनू (19) शहर में एक टेंट हाउस में काम करता था। वह कैनाल रोड निवासी बंशीधर तिवारी के मकान में किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था। दो दिन पहले उसके पिता कमरेे में आए और एक दिन रहने के बाद गुरुवार को गांव चले गए। शुक्रवार सुबह देर रात कमरा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने सोनू को आवाज दी। अंदर से कोई उत्तर नहीं मिलने पर मकान मालिक के परिजनों का भी शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो अंदर लकड़ी की कड़ी में सोनू की गर्दन लटक रही थी। पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिस्तर पर रखे दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें सोनू ने लिखा था कि जब आदमी खुद से परेशान हो जाता है तो उसके पास जीने का कोई चारा नहीं होता है। इंसान को दो चीजों की जरूरत होती है। पहला पढ़ाई और दूसरा पैसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दो दिन पहले सोनू के पिता उसके कमरे में आए थे। उस समय बेटे के मना करने के बावजूद उन्होंने शराब पी। पिता गुरुवार को गांव चले गए। इसके बाद सोनू ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में हिमांशु ने ‘जा रहा हूं इस महफिल से आप की इनायत है’ गाने की लाइन भी लिखी है। पुलिस पूछताछ से पता चला कि सोनू के दो भाई और एक बहन है। पिता की हरकत से तंग आकर उसकी मां बड़े बेटे को साथ लेकर 12 साल पहले अन्यत्र चली गई। सोनू हल्द्वानी आ गया और एक भाई और एक बहन पिता के साथ अल्मोड़ा में रहते हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed