{"_id":"58ebdb7d4f1c1b9c36cf5da0","slug":"mutual-harmony-between-bars-and-benches-is-extremely-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य बेहद जरूरी
अमर उजाला ब्यूराे नैनीताल
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाती जिला जज कुमकुम रानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज कुमकुम रानी ने एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। अधिवक्ताओं की हर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इससे पूर्व जिला जज कुमकुम रानी ने अध्यक्ष हरिशकंर कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप परगाई, सचिव मनीष जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौनी, संयुक्त सचिव हरीश प्रसाद व मुन्नी आर्या, कोषाध्यक्ष अनिल हरनवाल को शपथ दिलाई। अध्यक्ष हरिशंकर कंसल ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा। पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
समारोह में वक्ताओं ने नैनीताल के तहसीलदार के व्यवहार पर भी नाराजगी जताते हुए जिला जज से वार्ता के जरिए इसका समाधान करने की मांग की। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश धवन, पीसी मौनी, डीडी रूबाली, राजेंद्र परगाई, प्रमोद बहुगुणा, पंकज कुलौरा, डॉ. रमेश जोशी, गौतम कुमार व बीके सांगुड़ी समेत कई अधिवक्ता एवं न्यायाधीश मौजूद थे। संचालन मनीष जोशी व ओंकार गोस्वामी ने किया।