फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Muslim women serious for health

Yoga in Burke: बुर्के में योगा : सेहत के लिए संजीदा मुस्लिम महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Muslim women serious for health
हल्द्वानी गौलापार में बुर्के में एक्सरसाइज करती मुस्लिम महिलाएं। फोटो: राजेन्द्र सिंह बिष्ट - फोटो : HALDWANI
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

हल्द्वानी। तेजी से बदल रही जीवनशैली के साथ समाज की सोच भी बदल रही है। परदे में रहने वाली मुस्लिम महिलाएं भी, खासकर लॉकडाउन के बाद, जमाने की जद्दोजहद के बीच कदमताल करती दिखाई दे रहीं हैं। वे अपनी सेहत के लिए फिक्रमंद हैं और अपने को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जतन भी कर रहीं हैं। हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास हर रोज सुबह के वक्त योगा, जॉगिंग और एक्सरसाइज करतीं महिलाएं इसका उदाहरण हैं।
समाज में ये धारणा आम है कि मुस्लिम महिलाएं घर से बाहर कम निकलतीं हैं, जो निकलती भी हैं वे बुर्के में ही नजर आती हैं। ऐसा होने पर भी वह अपनी सेहत को लेकर संजीदा हैं। ऐसी कई महिलाएं सुबह की नमाज के बाद स्टेडियम के पास एक मैदान में जुटती हैं। स्पोर्ट्स शूज और बुर्का पहनकर वह जॉगिंग और एक्सरसाइज करती हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा महिला क्लब (वूमैन क्लब) भी बनाया है। क्लब की अगुवाई बॉक्सर रहनुमा कर रही हैं। वह महिलाओं को ट्रेनिंग भी दे रही हैं।
विज्ञापन

रहनुमा के अनुसार क्लब की शुरुआत 31 जुलाई को चार मुस्लिम महिलाओं के साथ की गई थी अब यह संख्या 40 के पार हो गई है। इसमें 11 साल के बच्चों से लेकर 60 साल तक की महिलाएं शामिल हैं। इसमें शामिल होने के लिए सदस्यता शुल्क नहीं रखा गया है। सुबह की कसरत की शुरुआत वार्मअप के लिए जॉगिंग से होती है। फिर योगासन होता है। इसमें सूर्य नमस्कार, ज्ञान मुद्रा, कपालभाति शामिल है। क्लब में शबनम, आशिका, शमरीन, अर्शी अंसारी, मंतशा, खुशबु, रूबी, सहाना, उजमा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शानदार पहल है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। स्फूर्ति भी मिलती है। हम तो यहां रोज आना चाहेंगे। - अर्शी
हर रोज एक्सरसाइज करने से घरेलू कामकाज में थकान का अनुभव नहीं होता। सेहत भी तंदुरुस्त रहती है। अन्य महिलाओं को भी यहां नियमित रूप से आना चाहिए। -तय्यबा

मैं चाहती हूं कि हमारे समाज की महिलाएं आगे आएं। एक्सरसाइज करने में पीछे न रहें क्योंकि एक्सरसाइज करने से खुद को फिट रखा जा सकता है। -रहनुमा, कोच, वूमैन क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed