{"_id":"65a988fe9f1afa644207a337","slug":"museum-will-prove-important-for-students-khulbe-nainital-news-c-238-1-ntl1002-2423-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा संग्रहालय: खुल्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा संग्रहालय: खुल्बे
Fri, 19 Jan 2024 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंतु विज्ञान विभाग में रूसा के तहत बनाए गए संग्रहालय का शुभारंभ किया। खुल्बे ने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद वर्षों पुराने कंकाल और भ्रूण के अलावा विभिन्न जीव जंतुओं के जीवाश्मों को देखा। आयुक्त रावत ने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए लाभप्रद साबित होगा। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने खुल्बे को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की। बाद में भास्कर खुल्बे व अन्य अतिथियों ने परिसर में स्थित पत्रकारिता विभाग का भी निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने विभाग की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।
विज्ञापन