फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   murder of woman

Nainital News: मेड़ के विवाद में महिला की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
murder of woman
पार्वती देवी
रामनगर (नैनीताल)। खेत की मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला सहित उसके दो बेटों पर फावड़े से हमला कर दिया। वारदात में महिला की जान चली गई जबकि उसके बेटे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


रामनगर के बांसीटीला निवासी पार्वती देवी (52) पत्नी स्व. ऋषिपाल का पड़ोसी हरपाल सिंह से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को मेड़ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि हरपाल सिंह और उसके पुत्रों ने महिला के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। बीचबचाव में आए महिला के बेटे चंद्रशेखर और भूपेंद्र पर फावड़े से वार कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए जबकि घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पार्वती देवी की मौत हो गई जबकि उसके दोनों बेटों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मेड़ के विवाद में सिर पर फावड़ा मारने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



हमारी खेत की मेड़ काट रहे थे : मंजू

रामनगर (नैनीताल)। आरोपी हमारे खेत की मेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर मां और भाई चंद्रशेखर पर फावड़े से हमला कर दिया। बीचबचाव के दौरान मुझसे भी मारपीट की गई। यह कहते हुए मृतका की बेटी मंजू की आंखों से आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू ने बताया कि लंबे समय से पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इन दिनों धान की रोपाई के लिए खेत तैयार किया जा रहा था। आरोपी हरपाल हमारे खेत की मेड़ को काटकर अपना खेत बड़ा कर रहे थे। इसकी जानकारी जैसे ही मां को मिली तो वह भाई के साथ मौके पर पहुंची। मां पार्वती देवी और भाई ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारु हो गए। उन्होंने अपने पुत्रों के साथ मिलकर मां और भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। पार्वती देवी के भतीजे आकाश ने बताया कि पहले भी इस मामले को लेकर विवाद होता रहा है और आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखता था।



अस्पताल में ही एक-दूसरे से भिड़े
रामनगर अस्पताल में पार्वती देवी के बेटे का इलाज चल रहा था, तभी वहां आरोपी हरपाल और अन्य लोग पहुंच गए। अस्पताल में ही वे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। यह देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और आरोपी हरपाल को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। घटना की जानकारी के लिए एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी अस्पताल पहुंचे। वहां से दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed