फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Murari Lal Maheshwari Smriti will be honored with Gold Medal

मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित होंगी रुचि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Murari Lal Maheshwari Smriti will be honored with Gold Medal
पत्रकारिता व जनसंचार विभाग की टॉपर रही रुचि जोशी को सात मार्च को कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह म - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में संचालित अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की टॉपर रुचि जोशी को अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें सात मार्च को विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अटल पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा निवासी रुचि को कुलाधिपति की ओर से यह पदक दिया जाएगा। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में वर्ष 2018-19 की टॉपर रुचि जोशी ने 79.8 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के टॉपर को अब हर वर्ष स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पदक, बेस्ट कैडेट्स से भी सम्मानित हो चुकी है रुचि
मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक के लिए चयनित रुचि जोशी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बाड़ेछीना अल्मोड़ा और विवेकानंद विद्या मंदिर गरुड़ से हुई। अल्मोड़ा के एडम्स से इंटर पास करने के बाद उसने कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर से स्नातक किया। इसके बाद डीएसबी के अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से पत्रकारिता पाठ्यक्रम में डिग्री पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि ने बताया कि स्नातक की पढ़ाई के दौरान वह 77 यूके बीएन एनसीसी की पहली महिला सीनियर अंडर अफसर बनीं। साल 2010 में गणतंत्र दिवस परेड में राज्य और श्रीलंका में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके लिए मुख्यमंत्री पदक, बेस्ट कैडेट्स से सम्मानित भी किया गया।
2014 में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रही
रुचि साल 2014 में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रहीं। पत्रकारिता पाठ्यक्रम के बाद वह वर्तमान में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के लिए मीडिया प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहीं हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली में उद्घोषक के तौर पर जुड़ीं हैं। साथ ही एक जानी मानी ब्लॉगर भी हैं।
कुलपति ने शुरू किए खेल के लिए दो नए मेडल
कुमाऊं विश्वविद्यालय के खाते में इस बार से दो नए मेडल जोड़े हैं। डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में सात मार्च को प्रस्तावित 16वें दीक्षांत समारोह में खेल के क्षेत्र में विवि के कुलपति प्रो. केएस राना की संस्था केएस राना ट्रस्ट की ओर से खेलो कुमाऊं महाराना गोल्ड और सिल्वर मेडल दिया जाएगा। महाराना गोल्ड मीनू शर्मा और महाराना सिल्वर मेडल नेहा अधिकारी को दिया जाएगा। इसके अलावा कोठारी एकाधर्म शिक्षार्थी पुरस्कार परास्नातक कला के क्षेत्र में मेघा बिष्ट और कोठारी सेवाश्री पुरस्कार एनसीसी के क्षेत्र में अजय कुमार को दिया जाएगा।

900 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी की उपाधि
कुमाऊं विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में 900 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी दी जाएगी। इसमें पीएचडी, एम.फिल और प्रोफेशनल कोर्स के शोधार्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed