फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipality's JE jailed for five years for taking bribe

Nainital News: रिश्वत लेने पर नगर पालिका के जेई को पांच साल की कैद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipality's JE jailed for five years for taking bribe
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नीलम रात्रा की अदालत ने घूस लेने पर जेई ईश्वर सिंह रौतेला को पांच साल के सश्रम करावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। जेई जमानत पर था, मंगलवार को सजा सुनाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
नैनीताल क्लब वार्ड नंबर नौ मल्लीताल निवासी दीपेंद्र थापा ने 17 जून 2016 को सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि नैनीताल नगर पालिका के जेई ईश्वरी सिंह रौतेला ने ठेकेदारी में किए गए कार्यों का बिल बनाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। विजिलेंस ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन


इस पर विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक अरविन्द डंगवाल के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया। 20 जून को 2016 को टीम ने ईश्वरी सिंह रौतेला को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद थाना उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नीलम रात्रा की अदालत में अभियोजन अधिकारी दीपा रानी ने कोर्ट में 11 गवाह पेश किए। अदालत ने आरोपी ईश्वरी सिंह रौतेला को पांच साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

नैनीताल जिले के रौतेला कोट पोस्ट जोस्यूड़ा तहसील धारी निवासी ईश्वरी सिंह वर्तमान में काशीपुर नगर पालिका में कार्यरत है।


1064 पर दें रिश्वत मांगने वालों की सूचना
हल्द्वानी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनिल मनराल ने लोगों ने अपील की है कि वे किसी भी काम के एवज में रिश्वत न दें। बल्कि रिश्वत मांगने वालों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें या फिर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के दूरभाष नंबर 05946-246372 पर शिकायत करें। पीड़ित स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर भी शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed