फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipality of Ramnagar in second place in the state

प्रदेश में दूसरे स्थान पर रामनगर की नगर पालिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Municipality of Ramnagar in second place in the state
रामनगर (नैनीताल)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में हुए सर्वे में रामनगर पालिका को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के तहत पालिका को दस लाख रुपये की राशि मिलेगी। कुमाऊं में रामनगर ही एक ऐसी नगर पालिका है, जिसे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। रामनगर के अलावा कुमाऊं की कोई भी नगर पालिका इस सूची में स्थान नहीं बना पाई।
विज्ञापन

प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 जनवरी में हुआ था। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि शहरी विकास उत्तराखंड शासन की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद रामनगर को द्वितीय स्थान मिला और पुरस्कार स्वरूप दस लाख रुपये मिले हैं। इससे पूर्व में रामनगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश की उत्तरी क्षेत्र की सभी नगरपालिकाओं में 18वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस पर चेयरमैन मो. अकरम ने नगर पालिका कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन

भीमताल नगर पंचायत को भी दूसरा स्थान
भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत भीमताल को स्वच्छता के लिए ओडीएफ श्रेणी में शामिल किया गया है। साथ ही ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ योजना में नगर पंचायत भीमताल को दूसरा स्थान मिलने पुरस्कार के रूप में सात लाख रुपये की राशि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने कहा कि भीमताल नगर पंचायत को अटल निर्मल नगर पुरस्कार मिलना नगरवासियों के लिए गर्व की बात है। साथ ही पर्यावरण मित्रों के विशेष सहयोग से यह सफलता मिली है। ईओ विजय बिष्ट ने कहा कि हमें आगे भी भीमताल नगर को स्वच्छ बनाने के साथ आगे और भी बड़े पुरस्कार पाने हैं। बता दें इससे पूर्व में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में भीमताल को 50वां स्थान प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed