{"_id":"a94b31961806a306faacc2e7143eecdf","slug":"municipality-may-be-handed-over-to-the-administrator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका हो सकती है प्रशासक के हवाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका हो सकती है प्रशासक के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल नगर पालिका प्रशासन कुछ समय के लिए प्रशासक के हवाले हो सकती है। पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण की ओर से डीएम को इस आशय का पत्र भेज दिया गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे हैं।
विज्ञापन
शुगर की बीमारी, मोतियाबिंद समेत तमाम स्वास्थ्य दिक्कतों के चलते उन्हें खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम से आगामी तीन माह तक अवकाश में रहने और इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था किए जाने के क्रम में उन्हें पत्र भेज दिया है। हालांकि इसमें तिथि का जिक्र नहीं किया है, लेकिन स्वास्थ्य लाभ के बाद वह स्वयं कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। इधर, इस संबंध में डीएम दीपक रावत ने कहा कि मुझे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यदि पत्र मिला तो नियमों के क्रम में कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन