फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation repaired 48 street lights

Nainital News: नगर निगम ने 48 स्ट्रीट लाइटों को किया दुरुस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation repaired 48 street lights
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम जारी है। सोमवार को नगर निगम ने दूसरे दिन बंद पड़ीं 48 स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 55 सीएमटी कॉलोनी में 14, वार्ड 49 भट्ट कॉलोनी फेस-1 में पांच, भट्ट कॉलोनी फेस-2 में तीन, वार्ड एक में आठ और वार्ड 56 जीतपुर नेगी में 18 बंद या खराब स्ट्रीट लाइटें बदली गईं। नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि सोमवार देर शाम बदली गईं सभी लाइटों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि डीएम के निर्देश पर बाल विकास व शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्थानों पर कार्यशाला आयोजित कर असुरक्षित स्थलों को चिह्नित किया था। छात्राओं की मांग के अनुरूप खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटों को बदला जा रहा है। इधर, भवाली नगर पालिका के प्रशासक विपिन पंत ने बताया कि 13 चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर 41 खराब स्ट्रीट लाइट को बदला गया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed