फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation remembered the encroachment of the market

Nainital News: नगर निगम को याद आया बाजार का अतिक्रमण

Tue, 16 Dec 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation remembered the encroachment of the market
बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द
हल्द्वानी। लंबे समय बाद आखिरकार नगर निगम को बाजार क्षेत्र में हुए अतिक्रमण की याद आ गई। टीम ने सोमवार को बाजार क्षेत्र में अभियान चलाते हुए बगैर पंजीकरण लगाए गए फड़-ठेलों के साथ ही दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रैक्टर ट्राॅली सामान जब्त कर लिया। इस दौरान दुकानों के आगे गंदगी फैलाने और अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले पांच दुकानदारों के 11 हजार के चालान काटे गए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में सोमवार शाम निगम की टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कालाढूंगी रोड के सामने बाजार से अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की। टीम ने चौक बाजार, कारखाना बाजार, सदर बाजार, पटेल चौक क्षेत्र में सड़क घेरकर रखा गया सामान जब्त किया। इस दौरान दुकान के आगे ठेले खड़े करने, गुड़ की दुकान में गंदगी मिलने पर दुकानदारों के चालान काटे। गांधी आश्रम के बाहर सामान सजाने पर कड़ी चेतावनी दी गई। अभियान में निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट, कोतवाल विजय मेहता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



टीम के पहुंचने से पहले सामान हटाने में लगे रहे व्यापारी

टीम के बाजार में पहुंचने की भनक लगते ही सड़क व फुटपाथ पर सामान फैलाए व्यापारियों में अफरातफरी मच गया। उन्होंने सामान समेटना शुरू कर दिया। फुटपाथ और सड़क पर रखा सामान हटते ही सड़कें अन्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक चौड़ी नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टीम के जाते ही फिर सजने लगी दुकानेें
नगर निगम की टीम के वापस लौटते ही दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथ को फिर से घेरना शुरू कर दिया। टीम के आने की भनक लगने के बाद जिस तेजी से दुकानदारों ने सामान हटाया था उससे कहीं अधिक तेजी से उन्होंने फिर से सड़क और फुटपाथ को घेर लिया। हर बार की तरह इस बार भी टीम के लौटने के बाद बाजार की स्थिति पहले जैसी ही नजर आई।


-

बाजार में परेशानी का सबब बन रहे फड़-ठेलों के खिलाफ अभियान चलाया। तय स्थान से अधिक सामान फैलाने वाले व्यापारियों का चालान भी किया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। - -परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दुकान के आगे ठेला फड़ लगवाने वाले द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed