{"_id":"680956bde6b4e7817a06e650","slug":"municipal-corporation-possession-480-square-meters-haldwani-news-c-8-1-hld1029-550278-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नगर निगम ने अपने कब्जे में ली 480 वर्ग मीटर नजूल भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नगर निगम ने अपने कब्जे में ली 480 वर्ग मीटर नजूल भूमि
Thu, 24 Apr 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाकर उजाला नगर स्थित नमरा मस्जिद के पास अवैध कब्जा हटाकर नजूल भूमि कब्जे में ले लिया। उक्त भूमि के सरकारी होने संबंधी बोर्ड भी लगा दिया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र के उजाला नगर में पहुंची। यहां नजूल भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने हटा दिया।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि उक्त नजूल भूमि का क्षेत्रफल करीब 480 वर्ग मीटर है, जिसका बाजार मूल्य करोड़ों में है। बताया कि मौके पर नगर निगम की ओर से चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है ताकि इस पर फिर से काई अतिक्रमण नहीं कर सके।