फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation bulldozer broke the roofs of 28 service centers in haldwani

Haldwani: 28 दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, बुलडोजर ने तोड़े सर्विस सेंटर के छज्जे; दी चेतावनी

Wed, 18 Dec 2024 10:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Dec 2024 10:41 AM IST
सार

बरेली रोड पर गांधी स्कूल के पास दोपहिया वाहनों के सर्विस सेंटर हैं। सड़क पर दोपहिया वाहनों को रिपेयरिंग कर रहे दुकानदारों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से दुकान के आगे बढ़ाए छज्जों को भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
Municipal Corporation bulldozer broke the roofs of 28 service centers in haldwani
अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी स्कूल के पास सड़क पर दोपहिया वाहनों को रिपेयरिंग कर रहे 28 दुकानदारों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से दुकान के आगे बढ़ाए छज्जों को भी तोड़ दिया।

विज्ञापन

डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों ने शिकायत की थी कि बरेली रोड पर गांधी स्कूल के पास दोपहिया वाहनों के सर्विस सेंटर हैं। कहा कि व्यापारियों ने फुटपाथ घेर रखा है और आधी सड़क पर वाहन रिपेयर किए जाते हैं। इससे जाम भी लगता है। डीएम के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने इन लोगों को पांच बार चेतावनी दी। इसके बाद भी व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और निगम के सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट के नेतृत्व में टीम मंगलवार दोपहर तीन बजे गांधी स्कूल के पास पहुंची।

विज्ञापन


टीम ने चेतावनी देने के बाद अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान व्यापारियों ने समय मांगा लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने नहीं सुनीं। इसके बाद 28 दुकानों के छज्जे जेसीबी से तोड़ दिए गए। इधर, अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई से कहा कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को वन विभाग से लीज पर जमीन मिली है। यह जमीन शिक्षण कार्य के लिए मिली है। कहा कि इन दुकानों को रामपुर रोड की तरह तोड़ा जाना चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed