{"_id":"68fbed385c441ae84b08547b","slug":"municipal-chairman-upset-after-seeing-the-filth-on-lower-mall-road-nainital-news-c-238-1-ntl1003-119570-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोअर मॉलरोड पर गंदगी देख पालिकाध्यक्ष खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोअर मॉलरोड पर गंदगी देख पालिकाध्यक्ष खफा
Sat, 25 Oct 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर की लोअर मॉलरोड पर पुस्तकालय के समीप से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक गंदगी देख पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल खफा हो गईं। तल्ख तेवरों के साथ उन्होंने दिन में दो बजे की शिफ्ट के दौरान यहां सफाई तथा कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए।
बता दें कि इन दिनों लोअर मॉलरोड के प्रभावित स्थल से पूर्व अपर मॉलरोड के लिए रैंप बनाया गया है। लोअर के प्रभावित स्थल से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक आवाजाही न होने के कारण यहां काफी मात्रा में पेड़ों की पत्तियां व गंदगी आदि झील में जा रही है। पालिकाध्यक्ष ने गंदगी देख अधिकारियों व पर्यावरण मित्रों को निर्देश दिए। इसके बाद दिन में उक्त परिक्षेत्र को साफ कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने बाद में उक्त परिक्षेत्र की सफाई का निरीक्षण भी किया। संवाद