{"_id":"61d8936b0bb4555c2f43963e","slug":"multypurpose-camp-in-dhaniyakot-bhimtal-news-hld4502994191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की समस्याओं को गंभीरता से हल करें अधिकारी : गोरखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की समस्याओं को गंभीरता से हल करें अधिकारी : गोरखा
विज्ञापन
बेतालघाट के धनियाकोट में संबोधित करते दर्जा राज्य मंत्री पीसी गोरखा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट में अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की 86 शिकायतों को अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारित किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट के शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीवान सिंह जलाल ने विद्यालय में रात की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की मांग रखी। गोरखा ने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने के साथ योजनाओं की जानकारी देने को कहा। साथ ही उन्होंने बदरकोट ग्राम वासियों की मांग पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को लोगों की सुविधा को देखते हुए बदरकोट, धनियाकोट, मल्लाकोट क्षेत्र को खैरना चौकी के तहत शामिल करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। गोरखा ने विभागीय अधिकारियों से दुर्गम गांवों में शिविर लगाने को कहा।
बेतालघाट थानाध्यक्ष बलवंत सिंह कंबोज ने उत्तराखंड पुलिस के मातृ शक्ति के लिए बनाए गए गौरा शक्ति एप पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न होने पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के साथ धोखाधड़ी होने पर पुलिस को 155260 नंबर पर सूचित करने को कहा।
विज्ञापन
कृषि अधिकारी रीतू कुकरेती ने जैविक कृषि को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग और पंचायत विभाग ने अपने स्टॉल लगाकर जानकारी दी।। इस दौरान बीडीओ एनके शर्मा, लाभांशु पिनारी, जगमोहन सिंह, खुशहाल हाल्सी, दीवान सिंह, एलडी आर्य, बीना बेलवाल, पुष्कर सिंह असवाल, पूरन सिंह, आशु पनौरा आदि थे।