फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Muller handed over memorandum to Haldwani

हल्द्वानी में मेयर को ज्ञापन सौंपा

Sat, 01 Apr 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।  Updated Sat, 01 Apr 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Muller handed over memorandum to Haldwani
हल्‍द्वानी नगर निगम में मेयर डा. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। नगर निगम दुकानों का किराया वृद्धि पर व्यापारियों की नींद आठ महीने बाद टूटी है। आवंटित दुकानों का किराया अलग-अलग श्रेणियों में क्षेत्रफल और लोकेशन के हिसाब से तय हो चुका है। निगम प्रशासन करीब आठ दुकानों की पैमाइश कर किराया निर्धारण कर नोटिस जारी कर चुका है। कई व्यापारियों ने किराया भी जमा करवा दिया है। शुक्रवार को व्यापारियों ने किराया वृद्धि का विरोध जताया। काफी हंगामे के बीच मेयर ने किराया वृद्धि प्रस्ताव वापस लेने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन


निगम प्रशासन ने दुकान किराया वृद्धि का प्रस्ताव बोर्ड से स्वीकृत कर महीनों पहले खाका तैयार कर लिया। दुकान के क्षेत्रफल और लोकेशन के हिसाब से ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणियां बनाई हैं। इसी क्रम में दुकानों की पैमाइश शुरू करवा दी। निगम प्रशासन करीब 836 दुकानों की पैमाइश कर किराया निर्धारण करने के बाद दुकानदारों को नोटिस भेज चुका है। कइयों ने किराया जमा करवा दिया है, जबकि कुछ व्यापारियों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


महीनों बाद देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला से मिला। व्यापारियों ने विरोध जताया और कहा कि व्यापारियों को विश्वास में लिए बगैर किराया वृद्धि की गई है। प्रदेश महामंत्री अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रदेश संरक्षक पुनीत लाल धींगड़ा ने कहा कि प्रस्ताव को वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष पंकज कपूर ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। काफी हंगामे के बीच मेयर डा. रौतेला ने कहा कि प्रस्ताव वापस नहीं होगा। इससे व्यापारी आक्रोशित हो गए और आंदोलन की धमकी देकर लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आवंटित दुकानों के अनुबंध की शर्त के हिसाब से हर पांच साल में साढ़े 12 फीसदी किराया वृद्धि करता है। निगम को अपनी दुकानों का किराया एकमुश्त बढ़ाने का अधिकार है। करीब ढाई दशक से एकमुश्त किराया नहीं बढ़ाया गया है। बोर्ड में कई बार एकमुश्त किराया वृद्धि का प्रस्ताव आया, लेकिन व्यापारियों के दबाव में बोर्ड इसे लागू नहीं कर पाया। इस बार मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला के बोर्ड ने इसे स्वीकृत कर लागू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed