{"_id":"5f84bb748ebc3e9bdb0e3492","slug":"mp-sought-dm-s-report-of-adopted-village-said-team-of-officers-should-be-sent-to-jangliagaon-nainital-news-hld400318133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने डीएम से मांगी गोद लिए गांव की रिपोर्ट, कहा, जंगलियागांव भेजी जाए अधिकारियों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने डीएम से मांगी गोद लिए गांव की रिपोर्ट, कहा, जंगलियागांव भेजी जाए अधिकारियों की टीम
विज्ञापन
सांसद अजय भट्ट।
नैनीताल/भीमताल। सांसद अजय भट्ट ने गोद लिए जंगलियागांव में विकास कार्यों का हिसाब अब डीएम से मांगा है। उन्होंने अधिकारियों की टीम को गांव में भेजकर जनसमस्याओं को हल कराने के भी निर्देश दिए हैं।
सांसद अजय भट्ट ने भीमताल ब्लॉक के जंगलियगांव को सांसद आदर्श ग्राम के रूप में गोद लिया है, लेकिन गोद लेने के बाद सांसद एक बार भी गांव नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने सांसद पर गोद लिए गांव की उपेक्षा करने और गांव में सांसद निधि खर्च न करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों की बात को अमर उजाला ने 11 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
अब सांसद ने डीएम से सांसद आदर्श गांव में स्वीकृत विकास योजनाएं, प्रोजेक्ट और मानकों के आधार पर होने वाले कार्यों और विकासखंड स्तर से गांव में हो रहे कार्यों की जानकारी मांगी है। सांसद भट्ट का कहना है कि वह सांसद निधि की समस्त धनराशि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दे चुके हैं। आगामी दो वर्षों के लिए सांसद निधि पर रोक है। इस कारण वह सांसद निधि की धनराशि का उपयोग जंगलियागांव के विकास कार्यों में नहीं कर सके।