{"_id":"5f19dc648ebc3e63c03df30f","slug":"mp-pradip-tamta-in-askot-haldwani-news-hld3908161150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण को रोकने में पूरी तरह फेल केंद्र और राज्य सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण को रोकने में पूरी तरह फेल केंद्र और राज्य सरकार
विज्ञापन
प्रदीप टम्टा, राज्य सभा सांसद।
- फोटो : PITHORAGARH
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने अस्कोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पत्रकारों वार्ता में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। लोगों को राहत पहुंचाने के बजाए कर्ज लेने को कहा जा रहा है।
बृहस्पतिवार को अस्कोट पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार को जब लॉकडाउन करना चाहिए था तब उन्होंने नहीं किया। गलत निर्णय के कारण पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। लोगों के रोजगार छिन रहे हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा की। उन्होंने राज्य आंदोलनकारी वीरजंग पाल दवेल-दराती सड़क को वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति दिलाने की मांग की। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने नारायण नगर अस्कोट सड़क की बदहाली को लेकर लोनिवि के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने शीघ्र सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। वहां कांग्रेस नेता प्रदीप पाल, मनोज लुंठी, त्रिलोक, नवीन उपाध्याय, अजय अवस्थी, नवीन उपाध्याय, हिमांशु चुफाल मौजूद रहे।