फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP Bhatt adopts Jangliagaon

उत्तराखंडः भाजपा सांसद भट्ट ने लिया जंगलियागांव को गोद, कहा - मूलभूत सुविधाएं दिलाएंगे

Thu, 21 Nov 2019 11:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
MP Bhatt adopts Jangliagaon
MP ajay bhatt adopts Jangliagaon
नैनीताल जिले से 23 किमी दूर बसे जंगलियागांव को सांसद अजय भट्ट ने गोद ले लिया है। सांसद ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जंगलियागांव का सर्वे कर मूलभूत सुविधाओं की कमी के बारे में उन्हें अवगत कराने को कहा है, ताकि संसद सत्र खत्म होने के बाद वह जंगलियागांव में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर सके।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के हर एक सांसद को पांच साल में पांच गांव गोद लेने का आह्वान किया गया है। इसी के तहत सांसद भट्ट ने जंगलियागांव को गोद लेकर गांव की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही है।

विज्ञापन


मूलभूूत सुविधाएं दिलाएंगे : भट्ट
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि जंगलियागांव को उन्होंने गोद लिया है। गांव में सड़क, पानी, शिक्षा, बिजली, कृषि और इंटरनेट कनेक्टिविटी समेत मूलभूत सुविधाएं दिलाने के साथ ही जंगलियागांव का विकास किया जाएगा। सांसद ने बताया कि उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को जंगलियागांव का भ्रमण कर मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाने को कहा है। संसद सत्र खत्म होने के बाद वह जंगलियागांव में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनने के साथ ही उनका निराकरण भी कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


13 नवंबर को भीमताल में हुई दिशा की बैठक में सांसद अजय भट्ट ने जंगलियागांव को गोद लेने का फैसला लिया था। इस बाबत जिला प्रशासन को लिखित में जानकारी मिल गई है। गांव की समस्याएं जानने के लिए जल्द ही विभागीय अधिकारियों की टीम को गांव में भेजा जाएगा।
- सविन बंसल, डीएम

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

सांसद अजय भट्ट ने जंगलियागांव को गोद लेकर अच्छी पहल की है। दूरस्थ जंगलियागांव को गोद लेने से वहां की मूलभूत समस्याएं दूर हो पाएंगी। गांव के विकास में वह खुद भी सांसद के साथ खड़े है। -राम सिंह कैड़ा, विधायक

सांसद अजय भट्ट द्वारा जंगलियागांव को गोद लेने से ग्रामीणों को अब मूलभूत सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। जंगलियागांव को गोद लेने का निर्णय बेहद सराहनीय है। -डॉ हरीश बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भीमताल

जंगलियागांव के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, लेकिन सांसद द्वारा गांव को गोद लेने से अब ग्रामीणों को सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ी है। -अनिल चनौतिया, जिला पंचायत सदस्य


जंगलियागांव के ग्रामीणों के लिए बहुत बड़ी बात है कि सांसद ने जिले में उनके गांव को गोद लिया। अब हमारे गांव की तस्वीर जरूर बदलेगी। -राधा कुल्याल, प्रधान जंगलियागांव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed