फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MP and the MLAs of the district said that the rapist should be punished in nainital

नैनीताल कांड: उस्मान को ऐसी सजा मिले...जिसे सुनकर दुष्कर्मियों की रूह कांप जाए, क्या बोले सांसद और विधायक

Tue, 06 May 2025 01:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 06 May 2025 01:22 PM IST
सार

नैनीताल में बालिका के साथ हुई दरिंदगी का मामला प्रदेश समेत देश भर में सुर्खियों में है। हर कोई पीड़िता के साथ खड़ा है। न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। सांसद से लेकर जिले के विधायकों का कहना है कि दुश्कर्मी उस्मान को सजा मिले।

विज्ञापन
MP and the MLAs of the district said that the rapist should be punished in nainital
आरोपी उस्मान - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल में 12 साल की बालिका के साथ हुई दरिंदगी का मामला प्रदेश समेत देश भर में सुर्खियों में है। हर कोई पीड़िता के साथ खड़ा है। न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। सांसद से लेकर जिले के विधायकों का कहना है कि दुश्कर्मी उस्मान को ऐसी सजा मिलनी चािहए, जिससे समाज के सामने नजीर पेश हो सके। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। किसने क्या कहा, जानिए सांसद और विधायकों की राय।

विज्ञापन

नैनीताल में बालिका से हुए दुष्कर्म की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे मानवता शर्मसार हुई है। घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। सरकार हर स्तर पर पीड़िता के साथ खड़ी है। बालिका की चिकित्सा, काउंसलिंग समेत शिक्षा व बेहतर भविष्य के लिए सरकार कृत संकल्पित है। मामले के दोषी को भी सख्त सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी कानूनी मदद की जा रही है। - अजय भट्ट, सांसद

विज्ञापन

बालिका के साथ हुई यह घटना हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी हर स्तर पर निंदा की जानी चाहिए। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषी को भी सख्त सजा मिलनी चाहिए, जिससे समाज के समक्ष नजीर पेश हो सके। - राम सिंह कैड़ा, विधायक, भीमताल

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हुई घटना ने मानव समाज को शर्मसार किया है। महिला समाज को इससे गहरा आघात लगा है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। उनके दिशा निर्देशों पर वह भी प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। - सरिता आर्या, विधायक, नैनीताल।

दरिंदगी कहीं भी हो समाज खड़ा होता है। देश का कानून सख्त है और उसे भारतीय कानून सजा जरूर देगा लेकिन घटना को राजनैतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे धर्म जाति से जोड़ा जाना गलत है। कई जगह ऐसी घटना हुई लेकिन आवाज नहीं उठाई गई। यदि आवाज उठी तो कांग्रेस ने ही उठाई। जहां राजनैतिक लाभ मिलता दिखता है वहां हंगामा जरूर होता है। - सुमित हृदयेश, विधायक, हल्द्वानी

इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। एक 73 साल के व्यक्ति ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। उसकी मानसिक विकृति इससे पता चलती है। सरकार ऐसे दोषियों को सजा दिलाने के लिए कटिबद्ध है। अब इसके आगे की छानबीन भी होगी। हल्द्वानी में सत्यापन के दौरान एक घर में ताला लगा था और वहां से गलत किस्म के लोग मिले। - बंशीधर भगत, विधायक, कालाढूंगी।

बालिका के साथ दरिंदगी की घटना बेहद शर्मनाक है। मामले में घिनौनी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व कोई भी व्यक्ति कई बार सोचे। - दीवान सिंह बिष्ट, विधायक, रामनगर

ये घटना अत्यंत वीभत्स और मानवता को झकझोर देने वाली है। मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी अक्षम्य है। आरोपी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे। डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक, लालकुआं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed