फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MP Ajay Bhatt raised the issue of Sandeep Kaur in the House

सांसद अजय भट्ट ने सदन में उठाया संदीप कौर का मुद्दा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
MP Ajay Bhatt raised the issue of Sandeep Kaur in the House
अजय भट्ट।
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को लोकसभा में शून्य काल में देहरादून की रहने वाली संदीप कौर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि थाईलैंड की सरकार ने संदीप कौर को बेवजह एक दिन के लिए हिरासत में ले लिया। उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

अजय भट्ट ने कहा कि संदीप कौर का विवाह 2011 में भैली साहब पंजाब में सकचै नरौला से हुआ था। सकचै नरौला भी सिख समुदाय से भारतीय मूल के निवासी हैं। विवाह के बाद संदीप कौर अपने पति नरूला के साथ थाईलैंड चली गईं। जहां उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई। संदीप कौर के दो बच्चे भी हैं। थाईलैंड सरकार के अधिकारियों ने बताया कि जिस आदमी की ओर से उनका मैरिज सर्टिफिकेट बनाया गया था, वह व्यक्ति जाली तरीके से मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

थाईलैंड के इमिग्रेशन ऑफिसर्स ने संदीप कौर को बताया कि उनका मैरिज सर्टिफिकेट जाली है। थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसी ने संदीप को एक दिन की कस्टडी में भी लिया। अगले दिन रिहा करने के बाद उन्हें हर 15 दिन में कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। सांसद के अनुसार थाईलैंड प्रशासन उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कौर निर्दोष होते हुए भी मानसिक तौर पर परेशान हैं। थाईलैंड सरकार ने उनके खिलाफ घुसपैठ करने का केस दर्ज कराया गया है। सांसद ने संदीप कौर को बैंकाक स्थित भारतीय दूतावास से सहायता दिलवाने का अनुरोध किया गया। साथ ही सुरक्षित स्वदेश वापस लाने का अनुरोध किया।

लापता हवलदार के बारे में किया सवाल
सांसद ने कश्मीर से आठ जनवरी को लापता जोगीवाला निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी 11 गढ़वाल राइफल्स से जुड़े हैं और अंबीवाला सैनिक कालोनी देहरादून के रहने वाले हैं। सांसद ने हवलदार की जल्द सकुशल वापसी करने का मुद्दा उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed